फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Electricity not restored in Chaupal even after four days of snowfall

Rampur Bushahar News: चौपाल में बर्फबारी के चार दिन बाद भी बिजली नहीं हुई बहाल

Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय में दूरदराज से काम करवाने पहुंचे लोग लौटे खाली हाथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । चौपाल में बर्फबारी के चार दिन बाद भी उपमंडल मुख्यालय में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। 27 फरवरी को बारिश-बर्फबारी से बाद रात साढ़े दस बजे ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। उसके बाद तीन मार्च सोमवार को दोपहर बाद एक बजे बिजली बहाल तो हो गई, लेकिन दिन भर आंख-मिचौनी चलती रही। बिजली की गुल होने से नगर पंचायत चौपाल के वार्ड-3, 4 और बाजार में नगर वासियों को कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी परेशानी हुई। बिजली गुल होने से कारोबारियों व आम जनता के कार्य प्रभावित रहे। बिजली के सुचारु न होने से अधिकतर लोगों ने घरों से बाहर निकल कर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। बाजार में कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीनरी, वकीलों और कारोबारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से उनके कई जरूरी काम नहीं हो पाए। चौपाल मुख्यालय में लोग दूरदराज से काम करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन बिजली न होने के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा। नगर पंचायत चौपाल के पार्षद शिव लाल भोटा, दीपक चंदेल, कारोबारी सुनील कुमार, विनय, रौमी, संत राम, नगर वासी यशपाल, सुरेन्द्र, मोहन लाल आदि ने बिजली बोर्ड से उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।


बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण समस्या आई थी। अस्थायी तौर पर बिजली बहाल कर दी है। जल्दी ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। -हिमांशु नैनवाल, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article