{"_id":"69f8807637178276df05c36a","slug":"election-activity-intensifies-in-nagar-panchayat-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-159469-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में वार्ड सदस्य के चुनाव में आमने-सामने होंगे एक ही परिवार के चार सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में वार्ड सदस्य के चुनाव में आमने-सामने होंगे एक ही परिवार के चार सदस्य
विज्ञापन
पति-पत्नी, भाई और चाची ने भरा नामांकन, 6 मई को स्थिति होगी साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में इस बार चुनावी माहौल कुछ अलग ही रंग में नजर आ रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-पांच ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वार्ड में एक ही परिवार के चार सदस्य आमने-सामने हैं। इस वार्ड से पति-पत्नी, भाई और चाची ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर-पांच से सगे भाई अनूप कुमार और सागर सिंह ने नामांकन पत्र भरा है। साथ ही सागर सिंह की पत्नी विजयलक्ष्मी और दोनों भाइयों की चाची अमृता मलिक ने भी नामांकन भरा है। इस पारिवारिक मुकाबले ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है और हर गली-मोहल्ले में इसी की चर्चा हो रही है। अब सबकी नजरें 6 मई की तारीख पर टिकी हैं, जब नाम वापसी के बाद स्थिति साफ होगी। नगर पंचायत चौपाल के सात वार्डों में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड-एक से संजीव और रवि, वार्ड-दो से रीतू, रीना और सुनीता, वार्ड-तीन से मोनिका, मंगत राम और रविंद्र चंदेल, वार्ड-नंबर चार से नीलम कुमारी और सत्या मधाइक, वार्ड नंबर-पांच से विजयलक्ष्मी, सागर सिंह, अनूप कुमार, अमृता मलिक और संदीप, वार्ड-छह से सुषमा और उषा और वार्ड नंबर-सात से पोमिता ठाकुर और मीना चुनाव लड़ रहे हैं।
नेरवा पंचायत में दो वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे
नगर पंचायत नेरवा में भी चुनावी तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। यहां सात वार्डों में 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड नंबर-दो (अनुसूचित महिला) से मीना देवी और वार्ड नंबर-छह से संधीरा का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। वार्ड नंबर-तीन में सबसे अधिक हलचल है, जबकि वार्ड नंबर-चार में तिकोना मुकाबला बन रहा है। वार्ड नंबर-पांच और सात में भी सीधी टक्कर के आसार हैं, जिससे चुनाव और रोचक हो गया है।