फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   eid ul ajaha festival celebreted in chopal

चौपाल में मनाया ईद-उल-अजहा का त्योहार

Wed, 21 Jul 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार सुबह मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की खुशहाली, अमन चैन, आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सद्भावना सुदृढ़ करने के लिए दुआएं मांगी। ईद उल अजहा भी मुस्लिम समुदाय का एक पवित्र पर्व है, जो खुशियों का पैगाम लेकर आता है।
विज्ञापन

यह पर्व अल्लाह की राह में अपने को त्याग करने का संदेश देता है। इस दिन दुनिया भर के मुसलमानों का एक समूह मक्का में हज मुकम्मल करता है। हज और उसके साथ जुड़ीं पद्धति हजरत इब्राहिम और उसके परिवार ने अल्लाह की राह में किए कार्यों को दोहराने का नाम है। हजरत इब्राहिम के परिवार में उनकी एक पत्नी हाजरा और पुत्र हजरत इस्माइल थे।
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी नसीम दीदान ने कहा की ईद-उल-अजाह त्योहार पर 3 दिन तक कुर्बानियां होती है और सभी धर्मों के त्योहार, मानवता, आपसी एकता और सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश देते हैं। आधुनिक समाज के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि हमें धर्म और त्योहारों के आधार पर कट्टरपंथियों की सोच को बदलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed