फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar burnt in Luhri.

Rampur Bushahar News: लूहरी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जलाया पुतला

Sat, 10 Oct 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar burnt in Luhri.
सीटू मजदूर यूनियन प्रदर्शन देहरा पंचायत स्थित प्रोजेक्ट साइट पर करते हुए। संवाद
सीटू मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लूहरी जलविद्युत परियोजना स्टेज-1 (210 मेगावाट) में शनिवार को सीटू मजदूर यूनियन ने देहरा पंचायत स्थित परियोजना स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी की। मजदूरों ने लोकतंत्र की रक्षा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों पर किसी भी तरह का आघात नहीं होने देने का संकल्प लिया।

सीटू मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजपाल भंडारी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता अब जागरूक हो रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए आम लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने लोकतंत्र की रक्षा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपने विरोध के समर्थन में नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed