{"_id":"5f4fd48e8ebc3e54b923448a","slug":"education-rampur-hp-news-sml3437983111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज रामपुर में कुल 4364 विद्यार्थियों ने किया ऑनलाईन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज रामपुर में कुल 4364 विद्यार्थियों ने किया ऑनलाईन आवेदन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में कोरोना काल के बावजूद इस वर्ष 4,364 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विभिन्न विषयों में प्रथम से तृतीय वर्ष तक के छात्रों के लिए चली प्रवेश प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। वहीं बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 1435 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण करवाया है। इन दिनों छंटनी का कार्य चल रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश के चार जिलों के छात्र-छात्राओं के पसंदीदा गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज रामपुर में इस वर्ष 4,364 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और बीवॉक विषय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रों ने अपने आवेदन किए हैं। सभी संकायों के कुल 681 छात्रों ने अपनी फीस भी जमा करवा दी है। इस वर्ष बीए प्रथम वर्ष में 997, बीकॉम प्रथम में 213, बीएससी प्रथम में 225, बीए द्वितीय वर्ष में 1018, बीकॉम में 278 और बीएससी द्वितीय में 206, बीए तृतीय वर्ष में 526, बीकॉम तृतीय में 145 और बीएससी तृतीय वर्ष में 62 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जबकि 694 छात्रों ने बीसीए और बीवॉक विषय में आवेदन किया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस पीजी कॉलेज रामपुर में हर वर्ष छात्रों की संख्या चार हजार से अधिक रहती है। कोरोना काल के बावजूद इस वर्ष छात्रों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। प्रदेश विश्वविद्यालय के बाद पीजी कॉलेज रामपुर एकमात्र ऐसा कॉलेज है, जहां 13 विषयों में छात्र एमए, एमकॉम और एमएससी कर सकते हैं। यही नहीं, कॉलेज में छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए इक्डोल और इग्नू जैसी व्यवस्था भी उपलब्ध है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने बताया कि पीजी कॉलेज में 4,364 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन दाखिले से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही फीस जमा करवाई जा सकती है। अब तक 681 छात्रों ने फीस जमा करवाई है।