फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   education

दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शून्य रहने पर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण : बिष्ट

Sat, 04 Jul 2020 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शून्य रहने पर शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिन स्कूलों में परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहा है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और सरकार के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, शिक्षा का स्तर गिरने पर अभिभावक भी खफा हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में किन्नौर जिले के कई स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। आलम यह है कि कई स्कूलों में तो परिणाम शून्य रहा है। किन्नौर में कई स्कूलों में शिक्षकों का ज्यादा स्टाफ है तो कई स्कूलों में शिक्षकों का टोटा। इसको लेकर अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। किन्नौर में दो स्कूल जहां दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में खाते भी नहीं खोल पाए, वहीं 11 स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इनमें आसरंग, चांगो, छितकुल, लिप्पा, नाको, नेसंग, रकछम, सांगला, टापरी, शिवालिक, सांगला और जिंदल विद्या शोल्तू स्कूल शामिल हैं। इसी तरह सापनी, निचार, बारंग, गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला, निगुलसरी, लियो, छोटा कंबा, शोंग, तंगलिंग स्कूल का परीक्षा परिणाम 80 से 92 प्रतिशत रहा है। जिले में प्रधानाचार्य के 32 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 18 पद खाली चल रहे हैं। मुख्याध्यापक के 20 पदों में से आठ पद खाली पड़े हैं। उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक पदम बिष्ट ने बताया कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहा है, उनसे कारण बताओ स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सरकार के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed