{"_id":"6026accb8ebc3ee93f29941d","slug":"dues-of-more-than-one-and-a-half-crores-rampur-hp-news-sml3607671179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि वसूलेगी ठियोग नप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि वसूलेगी ठियोग नप
विज्ञापन
नगर परिषद ठियोग की बैठक में मौजूद पार्षद
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग(रामपुर बुशहर)। नव निर्वाचित ठियोग नगर परिषद की पहली बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष विवेक थापर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नप के सभी वार्डों के पार्षदों ने भाग लिया।
बैठक में ठियोग शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निराकरण के लिए पार्षदों से राय भी ली गई।
बैठक में अध्यक्ष विवेक थापर ने कहा कि ठियोग की ज्वलंत समस्या पार्किंग की है, जिसे लेकर सभी पार्षदों को साथ लेकर सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा और शहर में बनकर तैयार दोनों पार्किंग का जल्द शुभारंभ करवाया जाएगा।
बैठक में नगर परिषद की आय को लेकर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष थापर ने बताया कि विभिन्न दुकानों और किराये पर दिए गए संस्थानों से अभी तक नगर परिषद की 75 लाख से अधिक की लेनदारी है, जबकि 75 लाख से अधिक हाउस टैक्स भी बकाया है। कुल मिलाकर डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि नगर परिषद की ओर से वसूली जानी है। कानूनी सलाहकार से सलाह मशविरा करने के बाद रिकवरी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
शहर में सीवरेज समस्या को लेकर भी अधिकारियों से शहर की महत्वाकांक्षी परियोजना को शुरू करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार है, लेकिन विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।
इसे जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। सभी वार्डों में लंबित पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा, जिनमें अस्पताल ठियोग के रास्ते जीरो प्वाइंट की मरम्मत के अलावा कोर्ट रोड का मरम्मत कार्य और सभी वार्डों में शौचालयों का जीर्णोद्धार प्रमुख रूप से रखा गया है। उन्होंने नगर परिषद की पहली बैठक में सभी पार्षदों से आपस में मिलजुल कर बिना भेदभाव के शहर के सभी वार्डों में एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की।
इस मौके पर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रीना शर्मा, पार्षद संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल ग्रोवर, शीला वर्मा, नीतू मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
- बॉक्स
बैठक में गरमाया तहबाजारी का मुद्दा
बैठक में ठियोग बाजार में बढ़ रही तहबाजारी की समस्या को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत नगर परिषद में पंजीकृत तह बाजारियों को नगर परिषद की ओर से बनाए गए शेड्स में स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि इन दिनों जो बाजार में बाहरी तहबाजारी जड़ें पसार चुके हैं, उन पर प्रशासन के सहयोग से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।