फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Driver absconding with apple truck caught in Madhya Pradesh

सेब का ट्रक लेकर फरार चालक मध्यप्रदेश से दबोचा

Sun, 18 Oct 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। टापरी से मुंबई भेजे सेब के ट्रक लेकर फरार चालक और सहयोगी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास से दबोचा है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें 12 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

शिमला में सेब का कारोबार करने वाले विपिन कुमार ने 11 अक्तूबर को टापरी थाने में सेब का ट्रक लेकर चालक के फरार होने का मामला दर्ज करवाया था। विपिन ने आरोप लगाया था कि हरियाणा के पिंजौर के ट्रक चालक को टापरी फल मंडी से 475 सेब की पेटियां लेकर मुंबई भेजा था। ट्रक नंबर एचआर 56 ए 1811 को त्रिलोक उर्फ सोनू, निवासी पिंजौर चला रहा था। 1 अक्तूबर को ट्रक में करीब 8 लाख 50 हजार रुपये के सेब लोड कर मुंबई भेजे थे। जब ट्रक 10 अक्तूबर तक मुंबई नहीं पहुंचा तो छानबीन की।
विज्ञापन

इस पर पता चला कि मध्यप्रदेश के देवास में ट्रक चालक और उसका सहयोगी बेहोशी की हालत में पड़े हैं। ट्रक में सेब भी नहीं हैं। इस पर टापरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 407 के तहत मामला दर्ज दिया। एसपी किन्नौर ने टापरी थाने से एक पुलिस टीम बना कर मध्यप्रदेश भेजी। इस दौरान किन्नौर पुलिस मध्यप्रदेश के धामनोर थाने के साथ संपर्क में रही। धामनोर पुलिस ने ट्रक चालक त्रिलोक और सहयोगी को बेहोशी की हालत में देवास में पाया। उन्हें अस्पताल में इलाज के उपरांत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को मध्यप्रदेश की अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस ट्रांजिक्ट रिमांड मिला। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने परिचित को 475 सेब की पेटियां बेची हैं। टापरी पुलिस 13 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के देवास पहुंची। 16 को आरोपियों को किन्नौर लगाया गया। बीते शनिवार को उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें 12 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बागवानों और व्यापारियों से अपील की कि वे सेब लोड करने से पहले ट्रक की पूरी वेरिफिकेशन कर लें, ताकि वे धोखाधड़ी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed