फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water schemes will be improved in Rampur Panchayats

Rampur Bushahar News: रामपुर की पंचायतों में पेयजल योजनाओं का होगा सुधार

Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड रामपुर खर्च करेगा एक करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग जल्द शुरू करेगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की पंचायतों में पेयजल समस्याओं को दूर करने की योजना बन रही है। योजना के तहत नई पेयजल योजनाओं और पुरानी योजनाओं में आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। जल शक्ति विभाग जल्द इन योजनाओं पर कार्य शुरू करेगा। वहीं, पेयजल समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति होगी। विकास खंड रामपुर के तहत 36 पंचायतें आती हैं। क्षेत्र की कई पंचायतों के गांव पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्मियों में आती हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ता है। खासकर, विकास खंड के तहत आने वाली नोगवैली की डंसा, लालसा, भड़ावली समेत कई पंचायतों के गांवों में पेयजल किल्लत रहती है। अब योजना के तहत पंचायतों में बैठकें कर नई पेयजल योजनाओं के निर्माण और पुरानी योजनाओं में आवश्यक सुधार के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी। विकास खंड कार्यालय रामपुर सरकार से योजनाओं के लिए प्राप्त हुई राशि से करीब एक करोड़ रुपये व्यय करेगा, जिससे पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा। जल्द ही विकास खंड रामपुर जल शक्ति विभाग को बजट जारी करेगा और जल शक्ति विभाग योजनाओं पर कार्य शुरू करेगा। इस योजना के सिरे चढ़ने से ग्रामीणों को सुचारु और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जाएगी। हजारों ग्रामीणों को जल्द ही पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी।


पंचायतों की पेयजल समस्याओं का जल्द ही निपटारा किया जाएगा। ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। जल्द ही यह राशि जल शक्ति विभाग को सुपुर्द की जाएगी और विभाग नई पेयजल योजनाओं का निर्माण और पुरानी पेयजल योजनाओं का जीर्णोद्धार करेगा।--राजेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article