{"_id":"69d65aa9b50b5baea8042afe","slug":"dodra-kwar-road-closed-due-to-snowfall-passengers-stuck-in-the-bus-for-several-hours-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-157738-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बर्फबारी से डोडरा-क्वार सड़क बंद, खिड़की में कई घंटे बस में फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बर्फबारी से डोडरा-क्वार सड़क बंद, खिड़की में कई घंटे बस में फंसे रहे यात्री
विज्ञापन
बर्फबारी से डोडरा-क्वार सड़क बंद, खिड़की में कई घंटे बस में फंसे रहे यात्री
चांशल घाटी में रातभर हुई बर्फबारी, शीत लहर हुई तेज
प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शीत लहर तेज हो गई है। चांशल घाटी में रातभर हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। विशेष रूप से डोडरा-क्वार को जोड़ने वाली सड़क पर बर्फ जमने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपमंडल चौपाल के खिड़की क्षेत्र में सुबह के समय बर्फबारी के चलते एक बस बीच रास्ते में फंस गई। बस में सवार यात्री कई घंटों तक ठंड में फंसे रहे और उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। बाद में लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। इसके बाद बाद दोपहर को सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जा सका और यात्रियों को राहत मिली। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही संबंधित विभागों को सड़कों की बहाली और आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है।