फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District Level Sarahan Dussehra Fair

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले से स्थानीय पंचायत ने किया किनारा

Mon, 22 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
. मेले में रात्रि संध्या और मुख्यातिथि पर न्यास से हुआ विवाद
विज्ञापन

. पंचायत प्रतिनिधियों ने अनदेखी पर दी इस्तीफे की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले में रात्रि संध्या और मुख्यातिथि को लेकर न्यास और स्थानीय पंचायत में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद पंचायत ने मेले से किनारा कर किया है। दरअसल, सराहन पंचायत ने दशहरा मेले की रात्रि सांस्कृतिक संध्या के लिए कलाकार और मुख्यातिथि का पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पंचायत के उस फैसले के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने 17 सितंबर को रामपुर में न्यास की बैठक रखी। इसमें पंचायत ने रात्रि संध्या में बुलाए जाने वाले मुख्यातिथि को लेकर आपत्ति जताई। सराहन पंचायत के प्रधान अनु मेहता और उप प्रधान सोहन पांटू ने बताया पंचायत ने मेले के लिए रात्रि संध्या के लिए कलाकारों और मुख्यातिथि को फाइनल कर दिया था। पोस्टर भी सोशल मीडिया से पोस्ट करवा दिए थे। कलाकारों को एडवांस राशि दे दी। साथ ही दूसरी तैयारियों में काफी खर्च कर दिया, लेकिन एसडीएम रामपुर ने मुख्यातिथि के मामले में प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखने की बात कहते हुए उन के साथ अभद्र व्यवहार किया। सोमवार को सराहन में हुई न्यास की बैठक में भी नहीं बुलाया गया, जबकि पंचायत प्रधान भी न्यास की सदस्य हैं। उन्होंने बताया पहली नाइट को अध्यक्ष एवं विधायक को मुख्य अतिथि बुलाया जा रहा था। आखिरी और स्टार नाइट में किसी छोटे स्तर के व्यक्ति को मुख्यातिथि बुलाया जा रहा था। न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम ने न्यास की बैठक में स्टार नाइट के आयोजन का जिम्मा बुशहर क्लचर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन को देने को कहा गया और चीफ गेस्ट अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल को मुख्य अतिथि बनाने पर का निर्णय लिया। इसमें स्थानीय पंचायत को साइड लाइन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि पंचायत की अनदेखी के विरोध में पुरी पंचायत सामूहिक इस्तीफा देंगे।
उधर, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया पंचायत ने बैठक के बिना ही रात्रि संध्या में मुख्यातिथि सहित सभी निर्णय स्वयं ले लिए थे। यह सभी निर्णय न्यास की बैठक में फाइनल होने थे। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। उन्होंने मेले का आयोजन पंचायत को करवाने को भी कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन




जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले रात्रि संध्या का आयोजन दो दिन किया जाएगा। 3 अक्तूबर को भीमाकाली न्यास रात्रि संध्या का आयोजन करवाएगा और जिला परिषद अध्यक्षा चंद्र प्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी। 4 अक्तूबर को बुशहर युवा स्पोर्ट्स एवं एनवायरमेंट की ओर से रात्रि संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि होंगे। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दशहरा मेला 2 अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक मनाया जाएगा। मेले के लिए करीब 90 प्लाॅट बनाए गए हैं। इसमें कुछ प्लाॅट का आवंटन हो गया है। बाकी प्लाॅट आवंटन के लिए नायब तहसीलदार प्रेम नेगी की अध्यक्षता वाली कमेटी करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed