{"_id":"622a42b9d2f58448b02d2e8c","slug":"dimple-and-himani-get-award-rampur-hp-news-sml402178265","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में डिंपल और हिमानी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में डिंपल और हिमानी बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरमंड स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किए विद्यार्थी
चित्रकला में अर्चना और हिमानी डोगरा ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपप्रधान ग्राम पंचायत खरगा दिनेश ठाकुर और पुलिस थाना ब्रौ प्रभारी चमन नेगी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, नारा लेखन, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में डिंपल कुमारी ने पहला और रजनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में हिमानी डोगरा प्रथम और अर्चना कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में डिंपल कुमारी प्रथम और हिमानी द्वितीय स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में अर्चना कुमारी प्रथम और हिमानी डोगरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन वरिष्ठ वर्ग में डिंपल प्रथम और दीक्षा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान डिंपल और द्वितीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में गुनगुन ने प्रथम और हिमानी डोगरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम रांटा ने सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील भी की। इस दौरान थाना प्रभारी ब्रौ चमन नेगी ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। मंच का संचालन कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा ने किया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, डीपीई दयानंद ठाकुर, आज्ञा दत्त, सुदर्शन शर्मा, प्रतिभा मेहता, बृजबाला, गधीरी लाल, सुमित कुमार, रामलाल शास्त्री, ओम प्रकाश, नीलम, श्याम रघुवंशी, वर्षा, मधु, आशा, सुनंदा नेगी, विपिन, बलदेव, नीलम, सुमित्रा, रंजना, रामलाल ठाकुर, जयदेवी, बृजलाल, दयानंद मौजूद रहे।