फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dialogue meeting with temple committees on 22nd

Rampur Bushahar News: मंदिर कमेटियों के साथ संवाद बैठक 22 को

Sat, 18 Apr 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट की ओर से क्षेत्र की मंदिर कमेटियों के साथ संवाद के लिए 22 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बैठक होगी।
इसके लिए सभी मंदिरों के कारदारों और प्रधानों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक का उद्देश्य मंदिर कमेटियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनसे जुड़े विभिन्न विषयों व समस्याओं पर चर्चा करना है। इस दौरान मंदिरों के संचालन, व्यवस्थाओं, स्थानीय स्तर पर आ रही चुनौतियों तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के संवाद से आपसी समझ मजबूत होगी और मंदिर प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि बैठक को सफल बनाया जा सके और क्षेत्रीय हितों से जुड़े विषयों पर प्रभावी चर्चा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed