फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Development plans were reviewed at the program meeting

Rampur Bushahar News: 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

Sun, 27 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
. अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। एसडीएम सभागार चौपाल में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक हुई। अध्यक्षता एचपीएमसी के उपाध्यक्ष एवं 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सुरेंद्र शर्मा ने विभागीय अधिकारियों से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने विभागवार योजनाओं की स्थिति, पूर्ण हो चुके विकास कार्यों और निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हित में कई विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अधिकारियों को विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सुरेंद्र शर्मा ने चौपाल क्षेत्र में पूर्ण हो चुकी और निर्माणाधीन योजनाओं का भी ब्योरा लिया। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाए, जबकि निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए तेजी लाई जाए। बैठक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर भी चर्चा की गई। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नशे की समस्या पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक में एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article