फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dev Khudijal went on a tour of Mangadh

Rampur Bushahar News: मानगढ़ के दौरे पर निकले देव खुडीजल

Fri, 17 Nov 2023 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
मंडी के थूहा गांव में देवता खुडीजल से मिलन करेंगे देव सेरी नारायण
विज्ञापन

देवता के छह गढ़, चार गांवों और 90 मुजारों के लोग यात्रा में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के बाद देवता खुडीजल मंडी जिले के मानगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। करीब एक सप्ताह तक देवता मानगढ़ की झरेढ़ पंचायत के कई गांवों में जाकर लोगों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। शुक्रवार करीब 2:30 बजे देवता खुडीजल अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना हुए। ढोल, नगाड़ों, नरसिंगे, करनाल की मधुर ध्वनि के साथ देवता ने कुछ देर अपने मेला स्थल की सौह पर नृत्य किया। देवता के दौरे में छह गढ़ के लोगों के साथ चार गांवों और 90 मुजारों के लोग भाग ले रहे हैं। मंडी जिले के मानगढ़ के थूहा गांव पहुंचने पर देवता खुडीजल के साथ स्थानीय देवता सेरी नारायण देव मिलन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरे में कई भक्त देवता को अपने घर बुलाएंगे और खुडीजल के लिए रखी मन्नत के पूरा होने पर देउली का आयोजन करेंगे। देवता के कारदार शेर सिंह ठाकुर, मंदिर कमेटी के प्रधान कुमार दत्त शर्मा, गूर चमन लाल शर्मा, पुजारी पूर्ण शर्मा और एवन शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल मानगढ़ के थूहा गांव में भक्तों के बुलावे पर गए हैं। उन्होंने कहा कि देवता नवंबर तक मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। उधर, मानगढ़ की झरेढ़ पंचायत निवासी मोहन लाल, भगत राम तथा लाल चंद ठाकुर ने कहा कि देवता के दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। शाम को थूहा गांव पहुंचने पर देवता का जोरदार स्वागत किया गया। इसे पहले देवता खुडीजल का रास्ते में लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed