फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner visited Shipkila

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शिपकिला का किया दौरा

Fri, 12 Feb 2021 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner visited Shipkila
उपायुक्त हेमराज बैरवा सेना के जवानों के साथ बैठक के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
पूह(किन्नौर)। उपायुक्त किन्न्नौर हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शिपकिला का दौरा कर वहां स्थित सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जवानों के शौर्य और साहस की सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जवानों से कहा कि जिला प्रशासन उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध करवाने के प्रति वचनबद्ध है। सेना और जिला प्रशासन का हर स्तर पर संवाद होता रहना चाहिए।
विज्ञापन

जवानों से कहा कि वे देश के विभिन्न राज्यों से यहां हजारों किलोमीटर दूर देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन का यह दायित्व बनता है कि उनकी निजी और अन्य समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों से कहा कि यदि उनके निजी घर और जमीन से जुड़ी कोई भी समस्याएं हो तो वे सीधे तौर पर उनसे संपर्क कर सकते हैं, ताकि संबंधित जिला प्रशासन के समक्ष उनकी समस्या को रखा जा सके और शीघ्र निपटारा सुनिश्चित हो सके। इससे उनकी समस्याओं का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित हो सकेगा। इस अवसर पर मद्रास रेजिमेंट के मेजर रोहित कुमार आहूजा भी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत नामज्ञया का भी दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं का आह्वान किया कि वे पर्यटन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
युवा यदि पर्यटन व्यवसाय को अपनाता है तो जहां उसे स्वरोजगार मिलेगा, वहीं अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदार करने में सहायक सिद्ध होगा। उपायुक्त ने 6 माह से तीन वर्ष की आयु वर्ग के शिशुओं को पारंपरिक व्यंजन सत्तु, दूध, घी, चूली का तेल इत्यादि आहार के रूप में देने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक आहार पौष्टिक हैं, जो बच्चों के सम्पूर्ण शारीरक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला प्रशासन ने एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है, जिसमें जिले में आंगनबाड़ी में बच्चों को स्थानीय आहार, सत्तु, घी और चूली का तेल से बने आहार देने का प्रस्ताव किया है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों और महिला मंडल के सदस्यों उनके साथ आए अन्य गणमान्य व्यक्तियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार, खंड विकास अधिकारी पूह विजय कांत नेगी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed