फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Divya Kalia topped by securing 80 percent marks

Rampur Bushahar News: दिव्या कालिया ने 80 प्रतिशत अंक लेकर किया टॉप

Fri, 25 Sep 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Divya Kalia topped by securing 80 percent marks
बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान
बुशहर बीएड संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड द्वितीय सत्र की वार्षिक परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। परीक्षा में संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम में दिव्या कालिया ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भवनीश कुमार और सपना ने 77.43 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। पूजा और शिवानी ने 76.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी की, जिसका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव राजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने परीक्षा में सफल सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान का समस्त शिक्षक और कर्मचारी वर्ग मौजूद रहा।

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

बुशहर बीएड कॉलेज की सपना भी रही दूसरे स्थान पर। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article