फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Schemes being implemented for the Scheduled Caste category were reviewed in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: किन्नौर के आठ गांवों में अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक

Fri, 25 Sep 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Schemes being implemented for the Scheduled Caste category were reviewed in Reckong Peo
रिकांगपिओ में अनुसूचित जाति आयोग की बैठक में मौजूद आयोग के पदाधिकारी और अन्य। स्रोत : डीपीआरओ
अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर
विज्ञापन

. रिकांगपिओ में अनुसूचित जाति वर्ग के चलाई जा रही योजनाओं की हुई समीक्षा

. मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में सुविधाएं मुहैया करवाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने शुक्रवार को रिकांगपिओ में जिला किन्नौर के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि अधिकारी सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण निष्ठा एवं प्रभावी ढंग से लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दलित, पिछड़े एवं गरीब वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किन्नौर के आठ गांवों में अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक है। इनके लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित ऐसी बस्तियों की जानकारी उपलब्ध करवाएं, जहां अभी तक एंबुलेंस सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आयोग की ओर से भेजे जाने वाले पत्रों का निर्धारित समयावधि में जवाब देना सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि जनगणना 2011 के अनुसार जिला किन्नौर की कुल जनसंख्या 84,121 है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 14,750 है, जो कुल जनसंख्या का 17.53 प्रतिशत है। जिले के तीनों उपमंडलों निचार, कल्पा एवं पूह में से निचार उपमंडल में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या का अनुपात सबसे अधिक है, जो कुल जनसंख्या का लगभग 25 प्रतिशत है। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र का अनावरण भी किया। आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल ने भी अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आयोग के सदस्यों ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र ठाकुर, सहायक आयुक्त उपायुक्त विपन ठाकुर, एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उपाधीक्षक पुलिस वरुण पटियाल, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, बीडीओ जितेंद्र चंदेल, हिमांशी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article