फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The new building will have modern classrooms and laboratories

Rampur Bushahar News: नेरवा स्कूल में 2.31 लाख से बनेगा नया चार मंजिला भवन

Fri, 25 Sep 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
. नए भवन के निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
विज्ञापन

. नए भवन में आधुनिक कक्षाएं और प्रयोगशालाएं होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
शहीद श्याम सिंह भिख्टा सीबीएसई राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। यह भवन करीब 2.31 लाख रुपये की लागत से बनेगा। चार मंजिला यह आधुनिक भवन विद्यालय के बुनियादी ढांचे का विस्तार करेगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य 29 सितंबर से औपचारिक रूप से शुरू होगा। इस भवन में आधुनिक कक्षाएं और प्रयोगशालाएं होंगी। विद्यार्थियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा। नए भवन से विद्यालय में कमरों की कमी दूर होने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम में सहायक अभियंता सुनील शर्मा, राजेंद्र ठाकुर और प्रधानाचार्य विनोद शर्मा उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने नए भवन पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। विद्यालय में पठन-पाठन की सुविधाओं में भी विस्तार होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का आश्वासन दिया। भवन को निर्धारित 18 माह की समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed