फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Competition held at Kasholi School under the Swachh Bharat Mission

Rampur Bushahar News: निबंध लेखन में रिधिमा प्रथम और यमुना ने द्वितीय स्थान पर मारी बाजी

Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Competition held at Kasholi School under the Swachh Bharat Mission
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कशोली स्कूल में करवाई निबंध लेखन प्रतियोगिता। स्रोत : परियोजना प
रामपुर परियोजना ने कशोली स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष प्रापण एवं संविदा ई. बिरेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशोली में स्वच्छ भारत मिशन विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 11वीं और 12वीं के कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रिधिमा ने प्रथम, यमुना ने द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मृदुल और राधिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी की भावना विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता के महत्व, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के उचित पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article