{"_id":"6aae8569bfdd295b270184d2","slug":"deputy-commissioner-dr-amit-kumar-sharma-expressed-concern-over-road-accidents-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170160-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण
विज्ञापन
रिकांगपिओ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी
उपायुक्त ने बैठक में दिए निर्देश, सड़क सुरक्षा नियमों की कड़ाई से अनुपालना करें सुनिश्चित
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता
लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने हालिया सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हाल में हुईं अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में 35 वर्ष से कम आयु के वाहन चालक शामिल पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तेज गति, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 35 वर्ष से कम आयु के वाहन चालकों के लिए विशेष यातायात जागरूकता शिविर लगाए जाएं। इसके अतिरिक्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों और युवाओं को तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाए। उपायुक्त ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनुपालना में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने जिले के दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने के लिए साइन बोर्ड, क्रैश बैरियर और स्पीड ब्रेकर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। बैठक में दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी एवं तत्पर बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपात स्थिति में त्वरित समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुष्प राज, उप निदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन अतुल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।