फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demonstration of technical employees of HRTC for non-payment of salary

Rampur Bushahar News: वेतन न मिलने पर एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 14 Jun 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 14 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of technical employees of HRTC for non-payment of salary
रामपुर में परिवहन निगम के तकनीकी कर्मचारी सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हु
रामपुर बुशहर। एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारी निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ भड़क गए हैं। कर्मचारियों को वेतन न मिलने से खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कर्मचारियों ने रामपुर में निगम की कार्यशाला में प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
कर्मचारियों ने चेताया कि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे टूल डाउन हड़ताल पर जाएंगे। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम तकनीकी कर्मचारी संगठन रामपुर इकाई ने बुधवार को गेट मीटिंग कर वेतन न मिलने को लेकर सरकार के प्रति रोष जताया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी बसों की मरम्मत कर रहे हैं, तभी बेहतर बस सेवाएं लोगों को मिल पा रही हैं, लेकिन वेतन की अदायगी न होने से उन्हें अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। तकनीकी कर्मचारी संगठन ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से परिवहन निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने, निगम की कार्यशालाओं में तैनात पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लाने, तकनीकी कर्मचारियों के आरएंडपी रुल्स स्वीकृत प्रणाली के हिसाब से 3300 बसों के फ्लीट के तहत कर्मचारियों की भर्ती करने, तकनीकी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते वेतन की अदायगी नहीं हुई तो तकनीकी कर्मचारी टूल डाउन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, इकाई अध्यक्ष मोहन लाल, सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed