{"_id":"5ef763e08ebc3e433922c912","slug":"death-rampur-hp-news-sml336800120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन के घड़ेवती गांव में बगीचे में बने शैड में लगी आग, नेपाली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन के घड़ेवती गांव में बगीचे में बने शैड में लगी आग, नेपाली की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के घड़ेवती गांव में शुक्रवार रात एक बगीचे में बने शेड में आग लग गई। अग्निकांड में एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घड़ेवती में बागवान गिरीश गौतम के बगीचे में मजदूरी करने के लिए नेपाल से दो सप्ताह पहले ही राजू नाम का एक युवक आया था। इसकी बगीचे में बनाए गए शेड में आग लगने से मौत हो गई। हालांकि, शेड में आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ है। एसएचओ कुमारसैन कर्मचंद ने बताया कि आग लगने से नेपाली मजदूर का शव 70 प्रतिशत तक जल चुका था। मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। बागवान सहित आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।