{"_id":"6a2ea8bd150b4f9a6a019638","slug":"dav-dattanagar-emerges-as-overall-champion-saraswatinagar-is-runner-up-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-162452-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डीएवी दत्तनगर बना ओवरऑल चैंपियन, सरस्वतीनगर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डीएवी दत्तनगर बना ओवरऑल चैंपियन, सरस्वतीनगर उपविजेता
विज्ञापन
डीएवी सरस्वतीनगर में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ि
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर को ओवरऑल चैंपियन और डीएवी सरस्वतीनगर को उपविजेता घोषित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के 200 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। निक्षित ने अंडर-19 वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। हितेन भंडारी ने अंडर-17 वर्ग में 100, 200 मीटर तथा ऊंची कूद में स्वर्ण पदक हासिल किए। जन्नत ने अंडर-14 वर्ग में लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-17 छात्रा वर्ग में आराध्या ने 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डीएवी सरस्वतीनगर के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिनव ने 100 मीटर, 200 मीटर और रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 छात्रा वर्ग में अभियांशी ने 100 मीटर, 200 मीटर और रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला। समापन समारोह में डीएवी कुमारसैन के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एचडीएफसी बैंक कुड्डू के शाखा प्रबंधक सुनील चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। रमेश शर्मा ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को बधाई दी गई।