फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Danger from the drain near Taklech

Rampur Bushahar News: खोल्टी नाले की बाढ़ ने पिछले साल मचाई थी तबाही, इस बरसात भी सुरक्षा के इंतजाम नदारद

Tue, 30 Jun 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Danger from the drain near Taklech
तकलेच के समीप खोल्टी नाले में खतरे के साये में हो रही वाहनों की आवाजाही। संवाद
बरसात की तैयारियां : तकलेच के पास नाले से खतरा, कभी भी कट सकता है आठ पंचायतों का संपर्क
विज्ञापन


बारिश के दौरान अचानक बढ़ जाता है जलस्तर
पिछले वर्ष एक सप्ताह तक यातायात रहा था ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उप तहसील तकलेच, 12-20 घाटी और रोहड़ू को जोड़ने वाली नोगली-तकलेच सड़क पर खोल्टी नाले के पास रोजाना हजारों लोग खतरे के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। आपदा के एक साल बाद भी सुरक्षा के लिहाज से कोई इंतजाम नहीं हो पाए हैं। खोल्टी नाले की बाढ़ ने पिछले साल भारी तबाही मचाई थी, वहीं इस बरसात भी सुरक्षा के इंतजाम नदारद हैं। इस बरसात भी खोल्टी नाले में बाढ़ आने से आठ पंचायतों का संपर्क कभी भी कट सकता है। बीते साल नाले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचाई थी और एक सप्ताह तक यातायात ठप रहा था, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नोगली-तकलेच सड़क पर रोजाना तकलेच, दरकाली, मुनिश, काशापाट, कूहल, देवठी, बाहली, नरैण पंचायतों के हजारों ग्रामीण सफर करते हैं, लेकिन खोल्टी नाले में आपदा के एक साल बाद भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। बारिश के दौरान इस नाले का जलस्तर बढ़ जाता है और बाढ़ का खतरा बना रहता है, जिससे क्षेत्र के लोगों का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में सेब सीजन भी इन पंचायतों में चरम पर होता है। ऐसे में बागवानों को भी सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना रहता है। हजारों सेब की पेटियों को देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचाने के लिए बागवानों को परेशानी पेश आती है। यदि समय रहते यहां पुल का निर्माण नहीं किया गया, तो इस बरसात में भी हजारों लोगों समेत बागवानों को दुश्वारियां बढ़ जाएंगी।


बारिश के दौरान उफान पर रहता नाला
प्रेम चौहान, सुनील चौहान, दिनेश कुमार, दुर्गा दास, सुरेंद्र कुमार, इंद्रजीत और डिंपल सहित अन्य लोगों ने कहा कि तकलेच के पास खोल्टी नाले में खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। बारिश के दौरान नाला उफान पर रहता है और सफर जोखिमभरा हो जाता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द पुल का निर्माण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जल्द हो समस्या का समाधान
तकलेच पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सुनील कायथ ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर हाल ही में शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रतिनिधिमंडल मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोल्टी नाले पर 20 मीटर आरसीसी के पुल निर्माण को लेकर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

-- गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच

तकलेच के समीप खोल्टी नाले में खतरे के साये में हो रही वाहनों की आवाजाही। संवाद

तकलेच के समीप खोल्टी नाले में खतरे के साये में हो रही वाहनों की आवाजाही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article