फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Daily Wage Employees' Block Union submitted a memorandum to MLA Nandlal

Rampur Bushahar News: दैनिक कर्मचारी ब्लॉक संघ रामपुर ने नियमित पद सृजित करने की उठाई मांग

Wed, 05 Aug 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Daily Wage Employees' Block Union submitted a memorandum to MLA Nandlal
दैनिक कर्मचारी ब्लॉक संघ रामपुर विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए| स्त्रोत: संघ
दैनिक कर्मचारी ब्लॉक संघ ने विधायक नंदलाल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दैनिक कर्मचारी ब्लॉक संघ रामपुर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधायक नंदलाल को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष विनय जकटू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। विनय जकटू ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के सभी पटवार वृत्तों में नियमित कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं, जिससे राजस्व कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई पटवार वृत्तों में नियमित पद उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में वहां कार्यरत दैनिक कर्मचारियों के नियमितीकरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए सभी पटवार वृत्तों में नियमित पद सृजित करवाने की सिफारिश करें। विधायक नंदलाल ने संघ की मांगों पर आश्वासन दिया कि ज्ञापन को नियमानुसार शीघ्र ही सरकार के समक्ष भेजा जाएगा। इस विषय को उचित स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर संघ के सदस्य रजनीश गुप्ता, कलम देव, प्रीतम और संघ के सचिव नंदलाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article