{"_id":"5e57fb358ebc3ef39d02ec92","slug":"cultural-activity-rampur-hp-news-sml3258593186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांगलिख में बर्फ के गोले मारकर हुआ देवता का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांगलिख में बर्फ के गोले मारकर हुआ देवता का अभिनंदन
विज्ञापन
रोहडू। छौहारा विकास खंड के दुर्गम गांव जांगलिख में पारंपरिक फाग मेला धूमधाम से मनाया गया। फाग मेले की मुख्य रस्म बुधवार को पूरी की गई। विशेष रूप से पेछयाणी गांव के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पर बर्फ के गोले मारकर देवता का अभिनंदन किया। बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाने वाला तीन दिवसीय फाग मेला वीरवार को संपन्न हो गया है।
देवता साहिब जाख के आह्वान पर आयोजित फाग मेले के दूसरे दिन बुधवार को जाख देवता के देवलुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में जमकर नृत्य किया। दोपहर बाद मेले की मुख्य रस्म पारंपरिक रूप से निभाई गई। पेछयाणी गांव के चुनिंदा लोगों ने विशेष रूप से पारंपरिक वेशभूषा में जांगलखि गांव पहुंचकर देवता साहिब जाख के मंदिर पर बर्फ के गोले दागे। बर्फ के गोले मारकर देवता के अभिनंदन की मुख्य रस्म के बाद दिन भर स्थानीय लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे। मेहमानों की खातिरदारी पारंपरिक एवं अनूठे व्यंजनों से की गई। जांगलिख के साथ तांगणू, पेखा और दिऊदी गांव में भी पारंपरिक फाग मेला मनाया गया। देवता साहिब जाख जागंलखि के पुजारी सेंज राम, उप मोतमीन रोशन लाल ने बताया कि फाग मेला कई सदियों से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला मेला वीरवार को संपन्न हो गया है। फाग मेला विशेष रूप से देवता जाख के आह्वान पर आयोजित किया जाता है।