फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहड़ू में चोरी करते दो पकड़े

रोहड़ू में चोरी करते दो पकड़े

Wed, 21 Mar 2018 09:38 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में चोरी करते दो पकड़े
theft

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। अप्पर बाजार रोहड़ू में पुलिस ने चोरी करते हुए दो चोरों को रंगे हाथों पकड़ा। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे तिलक राज दुकान की ऊपरी मंजिल में सो रहा था। इसी बीच उसे दुकान से आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि दो चोर दुकान में घुसे हैं। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां गश्त में तैनात पुलिस के जवान पहुंच गए।


उन्होंने चोरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। चोरों के पास से चार हजार रुपये नगदी तथा दुकान का कुछ सामान बरामद किया गया है। बुधवार को दोनों को चोरों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 23 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है। चोरों की पहचान रोहड़ू के शक्तिनगर निवासी कृष्ण देव तथा आसाम के अजय लांबा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed