फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चैक बांउस होने पर न्यायाल ने सुनाई छह महिने साधारण कारावास की सजा

चैक बांउस होने पर न्यायाल ने सुनाई छह महिने साधारण कारावास की सजा

Thu, 04 Jan 2018 09:19 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
चैक बांउस होने पर  न्यायाल ने सुनाई छह महिने साधारण कारावास की सजा
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहडू। चेक बाउंस होने पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसे छह माह की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को मूल राशि ब्याज सहित लौटाने के आदेश किए हैं। फैसला वीरवार को एसीजेएम रमणीक शर्मा की अदालत ने सुनाया है।

जानकारी के मुताबिक सीमा गांव निवासी रोशन बांष्टू ने न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया था कि बलसा गांव निवासी दलीप सिंह ठाकुर ने वर्ष 2015 में एक लाख रुपये की राशि उनसे उधार मांगी थी। इसकी एवज में दलीप सिंह ठाकुर ने 30 सितंबर 2015 को पोस्ट डेट चेक दिया था। रोशन बांष्टू ने 17 नवंबर 2015 को चेक दलीप ठाकुर के बैंक खाते में निकासी के लिए लगाया तो खाते में रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। उसके बाद रोशन बांष्टू की ओर से दलीप ठाकुर के खिलाफ न्यायालय में धोखाधड़ी का मामला दायर करवाया गया। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दलीप ठाकुर को मामले में दोषी ठहराया है। जिला सहायक न्यायवादी चंद्रसागर नेगी ने बताया कि एसीजेएम रमणीक शर्मा ने दोषी को एक लाख रुपये के साथ चालीस हजार रुपये ब्याज के तौर पर भुगतान करने और छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed