{"_id":"5ba91404867a557f5742e3a3","slug":"71537807364-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामले में तीनों बागवान 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या मामले में तीनों बागवान 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या मामले में तीनों बागवान
14 दिन की न्यायिक हिरासत में
रोघी गांव में सेब व्यापारी ने पेड़ से फंदा लगाकर की थी आत्महत्या
सुसाइड नोट में लिखकर बागवानों पर लगाए थे प्रताड़ना के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के रोघी गांव में सेब व्यापारी की आत्महत्या मामले के तीनों आरोपियों को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा है। बीती शुक्रवार रात रूनंग गांव के एक सेब कारोबारी ने इन तीन बागवानों के साथ लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद के कारण आत्महत्या कर दी थी और सुसाइड नोट में इन तीनों के नामों का जिक्र किया था। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को रिकांगपिओ स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। पुलिस ने तीन बागवानों पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
बीती शुक्रवार रात रूनंग के सेब व्यापारी बुद्धि सिंह ने देवदार के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में रोघी गांव के तीन बागवान यशवंत सिंह नेगी, शिरीश नेगी और नेकराम नेगी पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। सेब की फसल की खरीद फरोख्त को लेकर उसका रोघी गांव के बागवानों के साथ विवाद चल रहा था। तीनों बागवानों को रविवार को रिकांगपिओ सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हेें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया और सोमवार को कोर्ट ने तीनों बागवानों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि सेब कारोबारी की आत्महत्या के मामले में अदालत ने तीनों बागवानों को 14 दिन के जुडीशियल रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।