{"_id":"5ac239b44f1c1bcf618b50ba","slug":"61522678196-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हादसों में एक की मौत, दो घायल
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू/रामपुर बुशहर।
ठियोग-हाटकोटी मुख्य मार्ग पर सनाबा में रविवार रात सीएंडसी कंपनी की एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब जीप (नंबर एचपी 10ए-8524) खड़ापत्थर से जुब्बल की ओर जा रही थी। इसी बीच सनाब में जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
जीप में एक मात्र चालक सवार था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खाई से निकाला गया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक चालक की पहचान सोनी (28) पुत्र परमजीत सिंह, निवासी गांव चौगान, तहसील पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी नरेश ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उधर, रामपुर से 40 किमी दूर मझाड़ा खड्ड के पास सोमवार देर शाम करीब छह बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर लाया गया है। डीएसपी देवज नेगी ने हादसे की पुष्टि की।कहा कि कार शिमला से रामपुर की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार मझाड़ा पुल पर पहुंची तो चालक के नियंत्रण खोने से वह सड़क से नीचे खड्ड के समा गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। साथ ही घायल को बचाया। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। उधर, डीएसपी देवकुमार नेगी बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया।