{"_id":"5aaa63874f1c1bbe758b5904","slug":"61521116039-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किमोलीनाला में पिकअप गिरी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किमोलीनाला में पिकअप गिरी, एक की मौत
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू।
शेखल-रोहड़ू संपर्क मार्ग पर किमोलीनाला में बुधवार रात पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब सवा आठ बजे हुआ। जब पिकअप रोहड़ू से शेखल की ओर जा रही थी। किमोलीनाला में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान शेखल गांव निवासी नंद लाल (50) पुत्र खपालु राम के रूप में हुई। चालक शेखल निवासी चालक नितिश कुमार पुत्र किशन सिंह, सुरेश कुमार पुत्र लसनु राम, खेम राज पुत्र नंद लाल गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल रोहड़ू में चल रहा है।
विज्ञापन
रोहड़ू के थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।