{"_id":"5c13d7d5bdec2256ef00c560","slug":"41544804309-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के अलग-अलग स्थानों से दबोचे कबाड़ चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले के अलग-अलग स्थानों से दबोचे कबाड़ चोर
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
प्रोजेक्ट का कबाड़ चुराने वाले आरोपी धरे
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले स्थित जेएसडब्ल्यू परियोजना के साथ नेशनल हाईवे पांच एरिया थ्री से कबाड़ चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। किन्नौर पुलिस ने चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस चोरों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। सभी आरोपी किन्नौर जिला के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को रविकांत नेगी (25) गांव उरनी, अविनाश नेगी (21) गांव पुनंग, प्रवीन कुमार नेगी (20) गांव पुनंग, विशाल सिंह नेगी (26) गांव चगांव, किन्नौर ने जेएसडब्ल्यू परियोजना क्षेत्र से हजारों रुपये का कबाड़ चोरी किया था। परियोजना प्रबंधन ने टापरी पुलिस थाने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। घटना को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी अलग-अलग स्थानों में रह रहे थे, जिन्हें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचने में सफलता हासिल की। पकड़े गए चारों चोरों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस चोरों से अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
इस संबंध मेें डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता के अनुसार चोरी के आरोपियों को जिले के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इन चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस चोरों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।