{"_id":"5b17c7944f1c1bf36e8b678c","slug":"41528285076-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के चेक से खरीदे तीन लाख के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के चेक से खरीदे तीन लाख के गहने
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। चोरी के चेक से आभूषण विक्रेता से धोखाधड़ी करने वाले एक ठग को पुलिस ने दबोचा है। पुुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से कुछ और चेक भी बरामद किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी ने किसी बैंक में धरोहर स्वरूप रखे गए ये चेक चुराए हैं। आरोपी हरीश उप तहसील टिक्कर के फ्रीयोंकोटी का रहना वाला है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे आठ जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार चौपाल में आभूषण की दुकान करने वाले मझोटली निवासी जय लाल ने सोमवार को चौपाल थाने में हरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार आरोपी उसके पास आया व बताया कि वह झीना डाकघर चंबी का निवासी है। उसने कुछ जेवरात खरीदने है। इसके लिए उसके पास उसके पिता लायक राम का हस्ताक्षर किया हुआ तीन लाख रुपये का चेक है। आभूषण विक्रेता उसकी बातों में आ गया व उसने चेक के एवज में तीन लाख के सोने के आभूषण दे दिए। दुकानदार जय लाल तुरंत बैंक की चौपाल शाखा में गया व चेक जमा करवाया। बैंक से पता चला कि खाते में रुपये ही नहीं हैं। इसके बाद जय लाल ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ जेवरात भी बरामद किए है, जबकि एक चेन अभी भी गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए युवक के खिलाफ चौपाल थाना में आईपीसी की धारा 379 व 430 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी युवक ने इस तरह की किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई कीमती सामान बेचने आता है तो कोई सामान खरीदने से पहले इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। चोरी का सामान खरीदने पर खरीदार भी उतना ही दोषी होता है, जितना कि चोरी करने वाला।