फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत

पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत

Sat, 17 Feb 2018 09:22 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

 रामपुर खंड की नरैण पंचायत के दलोग गांव के पास एक युवक की पैर फिसलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि युवक शौच करने के लिए कार से नीचे उतरा था। इस दौरान अचानक उसका पैरा फिसल गया और वह सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। कार में एक अन्य युवक भी था।दोनों युवक रोहड़ू से रामपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे नरैण पंचायत के दलोग गांव के करीब पहुंचे तो एक युवक शौच करने गाड़ी से बाहर उतरा तो गिर गया। कार में बैठे दूसरे युवक ने तुरंत इसकी सूचना पास लगते दलोग गांव के लोगों को दी। कार में सवार युवक मृतक का रिश्ते में भाई लगता था। दलोग गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। दलोग गांव के अविनाश कायथ, रमन कायथ, बंटी कायथ, इंद्रजीत कायथ, सतवीर कायथ, रोहित चौहान और खान मजदूरों ने युवक को खाई से बाहर निकालने में मदद की। इन युवाओं को अंधेरा होने के कारण घायल को बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अंधेरे में जान जोखिम में डालकर टॉर्च के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद युवक को रात करीब 12 बजे तक घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। युवक की पहचान जगातखाना निवासी मदन मोहन (29) पुत्र गोपाल दास निवासी तहसील निमरंड की रूप में हुइ है। रामपुर खनेरी अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने युवक को कार से रामपुर पहुंचाने की कोशिश की। करीब 15 किलोमीटर दूर बाल्टीधार में एंबुलेंस और पुलिस टीम उन्हें मिल गई। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी रामपुर देवकुमार नेगी ने बताया कि युवक की मौत सड़क से नीचे गिरने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed