{"_id":"5a7db9004f1c1b462c8b6fc8","slug":"201518188800-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग से मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल की आग से मकान राख
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
आनी( कुल्लू)। कराणा पंचायत के जाबो के साथ लगते मटलौली में शुक्रवार दोपहर बाद एक मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इससे घर में रखा सारा सामान भी जल गया। कराणा पंचायत के प्रधान रामधन ने बताया कि दोपहर बाद जंगल में लगी आग तेज हवा के चलते रिहायशी क्षेत्र तक आ पहुंची। लोगों ने अपने खेतों में चारे के लिए घास भी रखा था।
आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते घास की कई टोलियां भी जल गई। इसके बाद आग की लपटें तेजी से मकान की ओर बढ़ी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी तेज थी कि पलभर में जिंदगी भर की कमाई स्वाह हो गई। मकान दो भाईयों भागचंद और देसराज का संयुक्त रूप से था। इसमें देसराज अपने परिवार के साथ रहता था। प्रधान रामधन ने बताया कि विभाग को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उधर, तहसीलदार देवेंद्र नेगी का कहना है कि पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। नुकसान का आकलन कर जल्द प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी जाएगी।