{"_id":"5a55fd384f1c1bf61b8b7bb6","slug":"181515584824-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में आठ जुआरियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांगी में आठ जुआरियों को दबोचा
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस ने जिले में जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करने में सफलता पाई है। जिले के पांगी गांव में आठ लोगों को जुआ खेलते और भावानगर के डैड सुगरा में चरस के साथ एक व्यक्ति को दबोचा। रिकांगपिओ पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी सुरेंद्रपाल की अगुवाई में आरक्षी कपिल, आरक्षी बाबूराम सहित गृहरक्षक भगवान दास की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम करीब सवा नौ बजे पांगी गांव के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के साथ लगते एक रिहायशी मकान में ताश खेलते हुए आठ लोगों को धरा। पुलिस की टीम ने आठ जुआरियों से 1,68,446 की राशि बरामद की। पुलिस ने सभी आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जुआ खेलने का इतना बड़ा मामला यहां पहली बार सामने आया। एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पांगी के लोग जुआरियों से परेशान थे। उधर,भावानगर पुलिस की टीम ने भी मंगलवार को मुख्य आरक्षी अतुल राणा की अगुवाई में आरक्षी चमन, आरक्षी जितेंद्र की टीम ने गश्त के दौरान डैड सुंगरा के पास नाथपा निवासी तारा चंद से 80 ग्राम चरस बरामद की है। यह व्यक्ति नाथपा से सुंगरा भावानगर की तरफ आ रहा था। व्यक्ति ने डैड सुंगरा के पास पुलिस की टीम को देखा तो वह अचानक भागने लगा। पुलिस ने जब व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 80 ग्राम चरस बरामद की। एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन