फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शौंगटोंग-पूर्वणी मार्ग पर कार हादसाग्रस्त

शौंगटोंग-पूर्वणी मार्ग पर कार हादसाग्रस्त

Sat, 08 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन

शौंगटोंग-पूर्वणी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात हुआ हादसा
घायल ने रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
प्रशासन ने प्रभावित परिजनों को जारी की फौरी राहत राशि
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। शौंगटोंग-पूर्वणी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को ऑल्टो कार संख्या एचपी 25 ए 3711 पोवारी से पूर्वणी की ओर जा रही थी।
पटेल कंपनी के कैंप के पास चालक के अचानक नियंत्रण खोने से कार सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक जो गाड़ी का मालिक भी था, अकेला ही सवार था। दुर्घटना की जानकारी पटेल कंपनी के कर्मचारियों और पूर्वणी के आसपास रखने वाले लोगों को जैसे ही लगी, वे सहायता के लिए तुरंत भागे। लोगों ने घायल अवस्था में कार चालक को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हादसे की सूचना पटेल कंपनी में कार्य करने वाले शिवचंद नेगी ने रात 11 बजे दी। सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाने से एएसआई जीतराम शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंची।
विज्ञापन

हादसे के मृतक की पहचान कृष्णलाल नेगी (43), गांव तालंगपी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके छोटे भाई दलीप सिंह के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता ने कहा कि कार हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। एसी किन्नौर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed