फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चौपाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

चौपाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

Mon, 08 Jul 2019 01:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चौपाल( रोहड़ू)। चौपाल नेरवा मार्ग पर ग्याहू नाला में शनिवार देर रात नेरवा की ओर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को नेरवा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 08-1005 शनिवार देर रात चौपाल से नेरवा की ओर जा रही थी। गाड़ी ग्याहू नाला के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में एक महिला सहित कुल दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नेरवा से घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। शिमला ले जाते हुए महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायल व्यक्ति का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। मृतक महिला की पहचान सरला देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश कुमार गांव टिक्करी के रूप में हुई है। महिला एसडीएम कार्यालय चौपाल में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात थी। घायल की पहचान नरेश ठाकुर पुत्र सुंदर सिंह गांव किहरी के रूप में हुई है। नरेश लोक निर्माण विभाग में अधीक्षक के पद पर तैनात है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को बीस हजार और घायल को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन

डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। विधायक बलबीर वर्मा और एसडीएम चौपाल अजित भारद्वाज ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed