{"_id":"5cf69d9ebdec22071f56d780","slug":"155966607313-rampur-hp-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिंदरबाई मेेें दो मंजिला मकान के आठ कमरे राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खिंदरबाई मेेें दो मंजिला मकान के आठ कमरे राख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल के आनी की ग्राम पंचायत खंणी के तहत गांव खिंदरबाई में आग लगने से दो मंजिला मकान के आठ कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक सब कुछ राख हो गया था। इस आगजनी में पांच लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत राशि जारी की है।
सोमवार रात को धर्मदास पुत्र ध्यान चंद, गांव खिन्दरबाई के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। धर्मदास ने बताया कि उसके मकान में आठ कमरे सहित एक रसोई घर भी था, जो लकड़ी से बना था। इसमें उसके दो बेटे भगवान दास और राजिंद्र कुमार रहते थे। मकान में अचानक आगजनी की घटना में उसके परिवार का सब कुछ तबाह हो गया है। घर पर गुड्डी देवी ही थी और उसका पति अपने इलाज के लिए शिमला गया था। वहीं दूसरे भाई का परिवार आजकल अपने पुश्तैनी घर गागनी खुन्न गया था। आधी रात गुड्डी देवी जब अपने घर में सो रही थी तो उस पर जलती हुई कोई चीज गिरी, जैसे ही वह उठी तो देखा कि पूरे मकान में आग लग गई है तो उसने बड़ी मुश्किल से घर से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक मकान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
प्रधान ग्राम पंचायत खंणी अनूप ठाकुर के अनुसार आधी रात को घटी इस घटना में पीड़ित परिवार का सब कुछ जल कर राख हो गया है। घर में रखा करीब चार तोले सोना, 200 ग्राम चांदी, पहनने और सोने के कपड़े, राशन, 5 क्विंटल लहसुन जलकर राख हो गई है। गैस सिलिंडर फटने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो ने मौके का मुआयना किया। इस टीम में पुलिस, वन और अग्निशमन विभाग के सदस्य भी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। इस संबंध में तहसीलदार आनी देवेंद्र नेगी ने बताया कि बाकी अन्य कार्रवाई जारी है। इस आगजनी में पांच लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत राशि जारी की है।