{"_id":"5cb5ff0bbdec227ce10d0a19","slug":"1555431251124-98-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.98 ग्राम चरस के साथ एक धरा, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4.98 ग्राम चरस के साथ एक धरा, गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता
Wed, 17 Apr 2019 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ननखड़ी के तहत आने वाले नागाधार में पुलिस ने एक व्यक्ति से 4.98 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे। खोलीघाट से नागाधार की तरह एक व्यक्ति पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को अपनी ओर आता देख इस व्यक्ति ने अपनी दाहिनी जेब से एक प्लास्टिक का पाउच निकाल कर सड़क के किनारे नाली में फेंक दिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा और नाली में फेंके गए पाउच को उठाया और उसमेें से 4.98 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस ने निटू राम (37) निवासी गांव बणी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।