{"_id":"5cb209a9bdec2214114a47b9","slug":"155517182710-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नू में पहाड़ी से गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नू में पहाड़ी से गिरा व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाली किन्नू पंचायत में शनिवार को एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार, पुत्र ज्ञान चंद किन्नू पहाड़ी से करीब 250 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में उसे सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सराहन पुलिस चौकी से एचसी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को घटनास्थल से बाहर निकाला। पुलिस ने सराहन अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पहाड़ी से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन