फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ुडडू में चिट्टा के साथ पकड़े तीन युवक

चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 09:59 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। पुलिस ने कुड्डू चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान तीन युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से 3.25 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कुड्डू चैक पोस्ट पर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

पुलिस टीम में एचसी सुरेश कुमार, एएसआई भजन सिंह, एचएचसी जगजीत सिंह, एचएचसी राम प्रकाश शामिल थे। इसी बीच उन्होंने सनैल की ओर से मारुति कार नंबर एचपी 10ए-3422 को आते हुए देखा। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में से 3.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी में से बरामद चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर युवकों को हिरासत में ले लिया है। युवकों की पहचान कुलदीप कुमार गांव बिजोरी, गगन भूषण गांव बिजोरी और राजीव कुमार गांव चौंरी के तौर पर हुई है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि कुड्डू चैक पोस्ट पर वाहनों की जांच के के दौरान चिट्टा पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed