फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वार्ड नंबर सात की पार्षद रीता बादल पर अवैध कब्जा साबित

वार्ड नंबर सात की पार्षद रीता बादल पर अवैध कब्जा साबित

Wed, 13 Mar 2019 09:23 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
पार्षद रीता बादल पर अवैध कब्जा साबित
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष पद आरक्षित होने के कारण अब नहीं बचा कोई दावेदार
रीता बादल को माना जा रहा था नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार
राजस्व विभाग की जांच में खुलासा, आपत्ति के लिए दिया एक माह का समय
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में मची उथल-पुथल का दौर थमने के नाम नहीं ले रहा। वार्ड नंबर सात खोपड़ी-ल्हासा की पार्षद रीता बादल पर भी अवैध कब्जे का आरोप साबित हुआ है। नियमानुसार अब पार्षद को अपना पद भी गंवाना पड़ सकता है। जल्द ही राजस्व विभाग अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं पार्षद रीता बादल को अपनी आपत्ति दर्ज करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। ऐसे में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित नप अध्यक्ष पद के लिए अब कोई दावेदार नहीं बचा है।
नगर परिषद रामपुर में पार्षदों की अंतर्कलह खुल कर सामने आ रही है। पूर्व में वार्ड नंबर आठ डकोलढ़ की अध्यक्ष मीना कुमारी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष पद से हटाया था। इसके बाद उपाध्यक्ष के खिलाफ अवैध कब्जा साबित होने पर उपाध्यक्ष को भी हटा दिया गया था। कोर्ट से उपाध्यक्ष को 30 अप्रैल तक का स्टे मिला है। अब अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही पार्षद रीता बादल पर अवैध कब्जे का मामला साबित हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने जब जांच की तो पार्षद सहित परिवार के 4-5 सदस्यों पर अवैध कब्जा साबित हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष पद की सीट महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस सीट के लिए दो महिलाएं ही दावेदार थीं, जिनमें से पार्षद मीना कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की गाज गिरी है, वहीं अब पार्षद रीता बादल को भी अवैध कब्जे की कार्रवाई के तहत नगर परिषद से बाहर का रास्ता देखना होगा। अब नप के आगामी चुनावों तक अध्यक्ष पद रिक्त ही रहने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। नगर परिषद के वार्ड 3 और 5 के पार्षदों पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे करने के मामले चल रहे हैं। रामपुर नप में मची इस खलबली से समूचे नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि वार्ड सात की पार्षद पर अवैध कब्जा साबित हुआ है। नियमानुसार पार्षद को एक माह का समय दिया गया है। पार्षद एसडीएम के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकती है। पार्षद समेत परिवार के 4-5 व्यक्तियों पर अवैध कब्जा साबित हुआ है। विभाग जल्द ही अवैध कब्जा छुड़ाने की प्रक्रिया को अंजाम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed