{"_id":"5c2e39f5bdec2256de78fa6a","slug":"154653348110-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल-शिमला मार्ग पर नर्सरी के समीप वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गाड़ी संख्या एचपी 10ए-9498 शिमला से चौपाल की ओर जा रही थी। चौपाल पहुंचने से पहले नर्सरी के समीप कार गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग घायलों को खाई से निकाला गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल में भरती करवाया गया है। जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतक महिला की पहचान कल्पना (49) पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम बराडा, डाकघर अढ़ाल, तहसील रोहडू के रुप में हुई है। राजकुमार (49) पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम बराड़ा डाकघर अढ़ाल तहसील रोहड़ू, जनेंद्र (30) पुत्र वीरभद्र सिंह निवासी ग्राम बाघी तहसील चिड़गांव तथा अरुण (40) पुत्र जोगिंद्र निवासी ग्राम पंदराडा डाकघर पौडिया तहसील नेरवा गंभीर रुप से घायल हुए हैं। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। नायब तहसीलदार चौपाल रघुवीर सिंह ने सिविल अस्पताल चौपाल पहुंच कर मृतक के परिवार के लोगों को दस हजार तथा घायलों को तीन-तीन हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की है। 108 एंबुलेंस की रेडक्रॉस चौपाल सिविल अस्पताल से राजकुमार
विज्ञापन
2500 खर्चा करीब 5 हजार से ज्यादा। परिजनों के अनुसार