फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुलिस ने कार से पकडी प्रतिबंधित नशीली दवाईयां

पुलिस ने कार से पकडी प्रतिबंधित नशीली दवाईयां

Wed, 04 Jul 2018 09:28 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। पुलिस ने सूचना के आधार पर देईया मार्ग पर एक कार की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचओ नेरवा कुलवंत सिंह कंवर के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी रमेश पंवार, आरक्षी पंकज, बुद्धि सिंह एवं महिला आरक्षी निहारिका की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार शाम को कार का पीछा किया और घीलड़ के समीप कोटि कैंची में कार रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने कार से दस शीशी प्रतिबंधित सिरप, सौ गोलियां प्रतिबंधित दवाइयों की बरामद की। नशीली दवाइयां रखने के जुर्म में पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों सुरेश उर्फ बेबी गाँव गरटोली, कमलेश गांव धारटुआ और विवेक गांव थाचली डाकघर एवं तहसील नेरवा को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों में सुरेश उर्फ बेबी को पहले भी ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसका मामला अभी संबंधित अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि तीन स्थानीय युवकों को नशीली दवाओं सहित हिरासत में लिया गया है। युवकों के खिलाफ नेरवा थाने में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर कर दिया गया है। कार भी अभी पुलिस के कब्जे में है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को चौपाल न्यायालय में पुलिस रिमांड पर लेने की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed