{"_id":"5b1696034f1c1bf56e8b6635","slug":"151528206851-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर से 15 किमी दूर नीरथ में एक मोटरसाइकिल की टक्कर से राहगीर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो गया। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने महिला को तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
महिला की पहचान बीना कुमारी पत्नी सतीश, निवासी नीरथ के तौर पर हुई है। मोटरसाइकिल नंबर एचपी 30-4254 पर प्रेम सिंह, पुत्र लालचंद, निवासी दवाना, तहसील करसोग सवार था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार सैंज की तरफ से आ रहा था। इस बीच जैसे ही वह नीरथ पहुंचा तो एकाएक सड़क के बीच में महिला आ गई। जब तक मोटरसाइकिल सवार संभल पाता तो मोटरसाइकिल महिला से जा टकराया। मोटरसाइकिल सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार विपिन कुमार ने कहा कि हादसे का शिकार महिला के परिजनों को फ ौरी राहत के तौर पर दस हजार की राशि दी गई है। उधर, डीएसपी अभिमन्यु ने मामले की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।