{"_id":"5a2676874f1c1bc9678bfff1","slug":"151512470151-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोवारी, रिकांगपिओ में मिले दो शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोवारी, रिकांगपिओ में मिले दो शव
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में सोमवार देर शाम और रात को दो अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिले। पहले मामले में पोवारी के पास सतलुज नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। सोमवार देर शाम कुछ स्थानीय युवक नदी के किनारे टहल रहे थे। युवकों ने सतलुज नदी में व्यक्ति के शव को पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक नदी में मिलने वाले शव की पहचान नंदलाल नेगी (73) निवासी गांव खवांगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ दिन से खवांगी से गायब था। कुछ समय तक परिजनों ने उसे अपने स्तर पर तलाशा। लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली। आखिर 18 नवंबर को उसके पुत्र हीरा सिंह नेगी ने रिकांगपिओ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी रिकांगपिओ रघुवीर सिंह भोगल की अगुवाई में एएसआई वीरेंद्र पाल, मानक मुख्य आरक्षी भजना देवी नेगी की टीम और ग्रामीणों के मदद से शव को नदी से निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, रिकांगपिओ आईटीआई के पास राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के पास सोमवार देर रात को एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना खवांगी से किसी व्यक्ति ने रिकांगपिओ थाना को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 15 सालों से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रहने वाला उमा सिंह (58) निवासी गांव तांगलिंग, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते उसकी अचानक मौत हो गई। डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पिछले कई साल से रिकांगपिओ में रहने व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, दूसरी ओर पोवारी के पास एक बुजुर्ग की जो मौत हो गई है। दोनों मामलों को दर्ज कर छानबीन की जा रही है।