फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छोलटू पुल के नजदीक ढाबा से पुलिस ने बरामद की कच्ची शराब

छोलटू पुल के नजदीक ढाबा से पुलिस ने बरामद की कच्ची शराब

Fri, 01 Dec 2017 06:57 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों से शराब, चरस पकड़ी
विज्ञापन

पुलिस ने किन्नौर जिले में विभिन्न जगहों से की बरामदगी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
पुलिस ने शराब और चरस के साथ कई लोगों को पकड़ा। थाना प्रभारी टापरी श्याम तोमर की अगुवाई में महिला आरक्षी अनीता, होमगार्ड महिला आरक्षी यशोदा, सिपाही रतन नेगी की टीम ने नाके के दौरान छोलटू पुल के पास ढाबा मालकिन विद्या देवी, गांव मीरू, तहसील निचार, जिला किन्नौर से नौ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार में अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने चरस के कई मामले दर्ज किए। किन्नौर पुलिस ने दो दिनों के अंतराल में जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के नजदीक रिकांगपिओ थाना के मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र पाल की टीम ने सुखवीर सिंह से 26 ग्राम चरस बरामद की। रिकांगपिओ बस अड्डे के नजदीक इंद्रजीत सिंह, गांव डल, डाकघर महेड़ी, तहसील बिलावर, जिला कठुवा, जम्मू कश्मीर से 22 ग्राम चरस पकड़ी। पूह खंड के आकपा के पास थाना प्रभारी मूरंग जीतराम शर्मा की टीम ने नाके के दौरान आकपा चेक पोस्ट के पास तरुण किरार, दिल्ली हाउस नंबर 142,15 अमृतपुरी, नई दिल्ली से 15 ग्राम चरस बरामद की। इसी तरह निचार खंड के डैड सुंगरा के पास पुलिस गश्त के दौरान भावानगर पुलिस की टीम ने एएसआई प्यारेलाल, मानक मुख्य आरक्षी जनेंद्र सिंह नेगी, महिला आरक्षी नेहा, कीर्ति सहित पवन की टीम ने गंगावर नेगी, गांव बरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर से 83 ग्राम चरस पकड़ी। डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed