फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आग में जिंदा जल गई गाय, सेब के 150 पौधे राख

आग में जिंदा जल गई गाय, सेब के 150 पौधे राख

Sun, 11 Feb 2018 09:09 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
आग में जिंदा जल गई गाय, सेब के 150 पौधे राख
कोटखाई (रोहड़ू)। थरोला पंचायत के अंतर्गत रौणी गांव में बागीचे से फैली आग से एक गाय जिंदा जल गई है। इसके अलावा सेब के करीब 150 फलदार पौधे तथा घास की छह टोलियां भी आग की भेंट चढ़ी है। बागीचे में आग लगाने वाले के खिलाफ पुलिस थाना कोटखाई में मामला दर्ज किया गया है। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय रौणी गांव निवासी बालकृष्ण अपने बागीचे में झाड़ियां जला रहा था। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटे गांव के पास घास की टोलियों में फैल गई। आग की लपटों में रौणी गांव निवासी जोहन लाल शर्मा की गाय जिंदा जली है। स्थानीय निवासी संदीप शर्मा, मोही पाल शर्मा के बागीचों में सेब के 150 फलदार पौधे भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। शनिवार दोपहर बाद दमकल वाहन ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। रविवार को दिन भर दमकल वाहन घासनी में फैली आग को बुझाता रहा। पुलिस ने रौणी गांव निवासी बालकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना कोटखाई के एएसआई रणजीत ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि रौणी गांव निवासी बालकृष्ण अपने बागीचे में झाड़ियां जला रहा था। इस दौरान आग फैली और इससे सेब के पौधे व एक गाय जिंदा जली है। घास की टोलियां भी आग में जली है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed